सार
Jharkhand News Alert : मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड में 19 जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान किया था। लेकिन समय से दो से तीन दिन पूर्व ही मानसून ने दस्तक दे दिया। मौसम विभाग ने आज मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।
Jharkhand News Alert : झारखंड में वज्रपात कहर बन रहा है. अब तक राज्य में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत वज्रपात के कारण हो गयी है. केवल शुक्रवार को राज्य में 16 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. मेदिनीनगर, गुमला, चाकुलिया, बालूमाथ, गोड्डा और गिरिडीह में दो-दो लोगों की मौत वज्रपात से हो गयी है. वहीं रांची के मैक्लुस्कीगंज, देवघर, चतरा और हजारीबाग में एक-एक की मौत वज्रपात से हुई है. एक दर्जन से अधिक लोग वज्रपात की घटना में घायल हो गये हैं.
मौसम विभाग ने 21 जून तक की दी है चेतावनी
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 21 जून तक राज्य में वज्रपात का खतरा ज्यादा है.18 और 19 जून को कई जगह भारी बारिश होगी. 20 और 21 जून को कहीं-कहीं वर्षा होगी.
ये रहा जिलों का तापमान
राजधानी रांची में अधिकतम 33.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में अधिकतम 35.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर में अधिकतम 36.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 28.7 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में अधिकतम 35.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, देवघर में अधिकतम 34.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा में अधिकतम 34.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में अधिकतम 34.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 35.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह में अधिकतम 35.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस।
कहां कितनी मौत
जिला मौत
रांची 01
देवघर 01
मेदनीनगर 02
गुमला 02
बालूमाथ 02
चाकुलिया 02
गोड्डा 02
गिरिडीह 02
चतरा 01
हजारीबाग 01