गाने नहीं चले तो सिंगर बेचने लगा गांजा, दिल्ली में 21 किलो गांजे के साथ पकड़ाया सिंगर विनय !

singer bechne laga ganja

सार
जांच में पता चला कि सीवान बिहार का रहने वाला विनय भोजपुरी गायक है और अब तक सौ से अधिक गाना गा चुका है। पुलिस विनय से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा की खेप कहां से लाता था और उसे दिल्ली में खेप को किसे सौंपना था।

21.50 KG Ganja Recovered From Bhojpuri Singer : सीवान जिले के रहने वाले एक भोजपुरी गायक विनय शर्मा ‘हलचल जी’ को दिल्ली में 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स टीम ने इंद्रपुरी के टोडापुर गांव से इसे गिरफ्तार किया है। वह जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामा छपरा गांव का रहने वाला है।

नारकोटिक्स विभाग को पहले से जानकारी थी कि विनय शर्मा भारी मात्रा में गांजा लेकर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव पहुंचने वाला है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इंद्रपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अरेस्ट लिया गया है।

कौन है विनय शर्मा ‘हलचल जी’

35 साल का विनय शर्मा ‘हलचल जी’ करीब 10 साल पहले भोजपुरी गीतकार के रूप में चर्चित हुआ था। उसके कई भोजपुरी और देवी गीत लोगों को सुनने को मिले। लेकिन पिछले कुछ सालों से मार्केट में लगातार फ्लॉप होने के बाद उसने दरौंदा के लीलाशाह के पोखरा के पास “VR MUSIC” नाम से स्टूडियो खोल दिया।

लगभग 3 सालों तक चलने के बाद यह भी बंद हो गई। इसके बाद विनय शर्मा ने दरौंदा के जलालपुर कॉलेज के पास एक होटल खोला। छह माह के बाद उसमें भी उसे काफी नुकसान हुआ और होटल बंद हो गया।

गांव के लोग और पड़ोसी बताते हैं कि वह हमेशा कोलकाता-दिल्ली आता-जाता रहता था। लेकिन परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं दी कि वह क्या बिजनेस कर रहा है।

विनय शर्मा के पिता ध्रुव शर्मा घर पर खेती-बाड़ी करते हैं। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। हालांकि उसकी गिरफ्तारी पर परिवार के लोग खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News