सार
7th JPSC RESULT झारखंड लोक सेवा आयोग की जेपीएससी सातवीं सिविल सेवा परीक्षा में बेटियां अव्वल आई हैं। बोकारो की अभ्यर्थी सावित्री कुमारी टापर चुनी गई हैं। कुमार विनोद को दूसरा तथा अरमानुल हक को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। जेपीएससी ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया।
JPSC RESULT 2022: झारखंड लोक सेवा आयोग के 7वीं से लेकर 10वीं सिविल सेवा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में बोकारो जिला कसमार प्रखंड के दान्तु गांव की सावित्री कुमारी झारखंड प्रशासनिक सेवा वर्ग में टॉप पर रही. कुल 252 पदों पर नियुक्ति के लिए ली गई परीक्षा में प्रशासनिक सेवा में कट ऑफ मार्क्स अधिक रहने से अनारक्षित कोटा में सावित्री कुमारी टॉप स्थान मिला है.
बचपन से ही मेधावी थी सावित्री कुमारी: प्रशासनिक सेवा में टॉप करने वाली सावित्री बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थी. गांव के मिडिल स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ था. 2010 में उसी स्कूल से स्कॉलरशिप के जरिए एशियन यूनिवर्सिटी ऑफ वुमेन जो कि बांग्लादेश में स्थित है, वहां जाकर उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की. स्नातक के बाद उन्होंने स्टडीज एनवायरमेंट चेंज फॉर मैनेजमेंट की पढ़ाई 2016 में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में की.
एक साल तक घर में खुद को कैद कर लिया :
सावित्री कहती हैं- मैंने करीब एक वर्ष तक खुद को घर में कैद कर लिया था. रोज करीब सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की. सावित्री की प्रारंभिक शिक्षा गांव के मिडिल स्कूल में हुई. उसके बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में हो गया. वर्ष 2010 में वहीं से उन्हें छात्रवृत्ति पर एशियन यूनिवर्सिटी ऑफ वीमेन, बांग्लादेश में जाकर स्नातक करने का मौका मिला. एनवायरनमेंट साइंस एंड मैथमेटिक्स में स्नातक के बाद उन्होंने एनवायरनमेंट चेंज एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई 2016 में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में की.
वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं पिता: प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा बचपन से ही सावित्री की थी. दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी भी उन्होंने की. लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्हें झारखंड लौटना पड़ा और अपने गांव में रहकर 1 साल तक उन्होंने झारखंड प्रशासनिक सेवा की तैयारी की. ग्रास रूट लेवल पर सावित्री काम करना चाहती हैं और इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने प्रशासनिक सेवा का चयन भी किया है. बताते चलें कि सावित्री के पिता राजेश्वर प्रसाद नायक गांव में ही एक वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं और मां गृहिणी है.
यहां देखें टॉपर्स लिस्ट : 7th JPSC Toppers LIST
1 सावित्री कुमारी बीसी-2 झारखंड प्रशासनिक सेवा
2 कुमार विनोद बीसी-2 झारखंड पुलिस सेवा
3 मो अरमानुल हक अनारक्षित झारखंड पुलिस सेवा
4 अभिनव कुमार बीसी-2 झारखंड प्रशासनिक सेवा
5 आशीष कुमार साहू अपिव-1 झारखंड प्रशासनिक सेवा
6 पूजा कुमारी बीसी-2 झारखंड पुलिस सेवा
7 राजीव रंजन अनारक्षित झारखंड पुलिस सेवा
8 भोला पांडेय अनारक्षित झारखंड प्रशासनिक सेवा
9 अंकित बड़ाइक एसटी झारखंड प्रशासनिक सेवा
10 आशा साहू अपिव-1 झारखंड प्रशासनिक सेवा