सार
पलामू में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक बोलेरो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार (Bolero hit a parked truck) दी. हादसे में तीन की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुबह सवा चार बजे सतबरवा सोनू लाईन होटल के पास बोलेरो ने खडी ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में कराया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल् पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के शिकार हुए लोग लातेहार के बारियातू से तिलक चढ़ा कर बोलेरो से लौट रहे थे। तिलक सुआ मेदिनीनगर से लातेहार गया था। इसी दौरान बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान सोना सिंह,जोगेश सिंह ,लोकनाथ सिंह सुआ मेदिनीनगर के रूप में की गई। वहीं घायलों का नाम महेंद्र सिंह ,दरबान सिंह, यदुवंशी, कृष्णा सिंह ,जनू सिंह बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई है।