Big Breaking : बॉलीवुड हीमैन धर्मेन्द्र को मुंबई के ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 86 साल के एक्टर को पिछले महीने भी हॉस्पिटलाइज किया गया था। दरअसल एक्टर अपनी अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म अपने 2 की शूटिंग के दौरान मसल खिंचने के चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है …..
ढलती उम्र में मसल पुल की समस्या ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मांसपेशियों में फाइबर कम होने लगता है, जिसकी वजह से मांसपेशियों में फ्लेक्सिबिलिटी कम होने लगती है। ऐसे में जब चोट लगती है तो दर्द की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा भी मसल पुल के कई कारण हैं-
खराब फ्लेक्सिबिलिटी
फिजिकल एक्टिविटी अधिक करना
अधिक एक्सरसाइज करना
खराब पोस्चर में सोना
भारी सामान उठाना या भारी चीज को फेंकना आदि।