Jharkhand News : रांची में महिला एसआई संध्या टोपनो (32) को कुचलकर मारने और गुमला के रायडीह थाना प्रभारी को कुचलने की घटना के 8 दिन बाद ही शुक्रवार काे पशु तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर देखने काे मिला। तस्करों ने सुबह 7 बजे बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह और जवानाें को बोलेरो से कुचलने का प्रयास किया। पर वो बच गए। घटना के बाद थाना प्रभारी ने करीब 10 किमी तक तस्करों का पीछा किया। पुलिस काे देख तस्करों ने बाेलेराे की स्पीड बढ़ा दी, पर बोलेरो पलट गई। इसके बाद थानेदार व जवानों ने 7 पशु तस्करों को धर दबाेचा।
उनके पीछे आ रहे ट्रक काे भी पकड़ा, जिसमें 57 मवेशी लदे थे। सभी मवेशियाें काे ग्रामीणों काे जिम्मानामा पर सुपुर्द किया गया है। तस्करों में अमन तासीर, कुर्बान, असलम, मोबिन, राजू कुरैशी और पिंटू शामिल हैं। सभी लोहरदगा जिला के रहने वाले हैं। पुलिस आराेपियाें से पूछताछ कर रही है।