सार
22 साल की महिला ने भारत में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए अवैध रूप से सीमा पार की, जिसके लिए उसने बहादुरी से सुंदरबन के खरतनाक जंगल ही नहीं, बल्कि नदी भी पार की। सब जानते हैं कि सुंदरबन के घने जंगल रॉयल बंगाल टाइगर का घर है।
फेसबुक प्रेम! प्यार झुकती नहीं.. ये कथन तो आपने जरूर सुना होगा। और ये कथन सत्य भी साबित हो रहा है। प्यार में दूरी भी मायने नहीं रखती। बांग्लादेश से भारत आई 22 वर्षीय कृष्णा मंडल की कहानी सुनकर आप हैरान रह जाओगे। वह भारत में अपने प्रेमी से मिलने के लिए जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा को पार करके पश्चिम बंगाल आ गई। शादी भी कर ली, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है।
फिर बांग्लादेश का कटेगा टिकट
कृष्णा मंडल की भारत में रहने वाले आशिक मंडल से कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उन्हें भारत में प्रवेश नहीं मिल रहा था। परेशान होकर उसने सुंदरवन डेल्टा में तैरकर भारत आने का निश्चय किया।
पत्नी गिरफ्तार, पति परेशान
कृष्णा नदी में तैर कर करीब एक घंटे तक भारत की सीमा पर पहुंची। फिर शादी पिछले हफ्ते कोलकाता के एक मंदिर में हुई। पुलिस को खबर मिली तो कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास भारत आने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उसे बांग्लादेश सीमा पर अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अब कृष्णा का पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेने की सोच रहा है।
क्या है सुंदरबन
सुंदरबन का इलाका खतरनाक जंगली जानवरों से घिरा हुआ है। यहां इंसानों और जानवरों के बीच अक्सर टकराव होता रहता है। यह इलाका खुंखार जंगली जानवरों से घिरा हुआ है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घुसपैठ
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह सुंदरवन को तैरकर भारत में घुसपैठ की हो। इस साल की शुरुआत में भी एक युवक इसी तरह से भारत में चॉकलेट खरीदने आया था। इसके बाद अदालत ने उसे 15 दिन जेल की सजा सुनाई थी।
पत्नी गिरफ्तार, पति परेशान
कृष्णा लगभग एक घंटे नदी में तैरीं और भारत की सीमा में पहुंची। उसने पिछले हफ्ते कोलकाता के मंदिर में शादी कर ली। पुलिस को खबर लगी तो कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास भारत आने के जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। अब कृष्णा का पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेने की सोच रहा है।