सार
Bihar News बिहार के मुंगेर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीजेपी नेता अरुण यादव …
Bihar News : बिहार बीजेपी नेता अरुण यादव ने पहले मुंगेर से मेयर उम्मीदवार पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी इस बार मेयर बनने के लिए चुनाव की प्रचार-प्रसार कर रही थीं।
पत्नी से विवाद बना कारण
अरुण यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। लाल दरवाजा स्थित मकान पर अरुण यादव पत्नी के साथ रहते थे, दोनों भाई पास में ही दूसरे मकान में रहते थे। मुहल्ले वालों ने घटना के पीछे पत्नी से विवाद बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
दियारे से आने के बाद घोड़े को दिया था चारा
अरुण यादव शाम में दियारे स्थित अपने खेत देखकर शाम पांच बजे घर लौटे थे। लौटने के बाद घोड़े को चारा दिया। चारा देने के बाद कमरे में चले गए। कुछ देर बार कमरे से दो गोली चलने की आवाज मुहल्ले वालों ने सुनी। गोली लगने के बाद पत्नी कमरे के फर्श पर गिर पड़ी। अरुण यादव बिस्तर पर मृत पड़े मिले।