बांदा में यमुना में पलटी नाव, 50 डूबे:4 की मौत, 40 लापता, रक्षाबंधन मनाने जा रही थीं महिलाएं !

BANDA ME NAV DOOBI

सार
बांदा में गुरुवार की दोपहर बड़ा नाव हादसा हो गया। मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 50 लोग सवार थे। चार लोग किसी तरह तैरकर निकल आए। बाकी की तलाश हो रही है।

बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 40 से 50 लोग सवार थे। इसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं।

गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक चार शव निकाल चुके हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए। अभी 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर करीब 50 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई।

नाव में सवार सभी लोग डूब गए। तैरना आने से 28 वर्षीय राजकरन पासवान निवासी असोधर बरूई फतेहपुर और 60 वर्षीय गया प्रसाद निषाद निवासी समगरा बबेरू किसी तरह नदी से बाहर निकल पाए। शाम चार बजे तक 30 वर्षीय माया, 26 वर्षीय पिन्टू, छह वर्षीय महेश, तीन वर्षीय संगीता, 15 वर्षीय जयेंद्र पुत्र प्रेमचंद्र, 15 वर्षीय करन पुत्र रिज्जू, सात वर्षीय आयश कुमार, 48 वर्षीय फुलवा और 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की पुष्टि हुई थी। सूचना पर डीएम, एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *