BSNL भी लाएगा अपना 5G सर्विस, संचार मंत्री ने खुद की घोषणा, जानें डिटेल !

BSNL 5G SERVICE

BSNL 5G : रिलायंस जियो की ट्रू-5G सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरा यानी आज (5 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है। यह सर्विस देश के 4 शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट किया जाएगा।

इसके अलावा देश की सबसे बड़ी संचार कंपनी रिलायंस जियो ने कहा है कि 5जी सेवा दिवाली से देश के कुछ शहरों में शुरु हो जाएगी और दिसंबर 2023 तक पूरे देश में सेवा लागू हो जाएगी। देश की तीसरी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने भी शीघ्र 5जी सेवा शुरू करने की बात कही है हालांकि इसकी शुरुआत कब होगी इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। इस बीच BSNL भी अपना 5G नेटवर्क लांच करने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा कर दी है।

कब आएगा BSNL 5G
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीएसएनएल के ग्राहकों को 5G सेवा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 को BSNL भारत में अपनी 5G सेवा शुरू कर देगा।

6 महीने में 200 से ज्यादा शहरों में पहुंचेगा 5G नेटवर्क
IMC 2022 में अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि अगले 6 महीनों के अंदर ही 200 से ज्यादा शहरों में 5G नेटवर्क पहुंच जाएगा। आने वाले दो वर्षों में तो देश के 80 से 90 प्रतिशत लोगों तक 5G सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुकेश अंबानी भी BSNL पर बोले
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने IMC 2022 में 5G लॉन्च के मौके पर कहा कि BSNL की मौजूदगी से दूरसंचार उद्योग में सरकार की उपस्थिति बनी रहेगी। इससे संतुलन साधने में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिलायंस जियो की सेवा किफायती तो होगी ही, इसकी गुणवत्ता विश्वस्तरीय भी होगी। इसके साथ ही 5जी सेवा किस तरह से देश के समक्ष कुछ बेहद बुनियादी चुनौतियों को दूर करने में मददगार साबित होगी, इसका भी खाका अंबानी ने पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News