Jharkhand Weather Update : झारखंड में बंगाल की खाड़ी में आये साइक्लोनिक सरकुलेशन (Cyclonic Circulation) का असर दिखने लगा है. इससे बने निम्न दबाव का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले चार दिन तक शहर में वर्षा देखने को मिलेगी।
आज और कल होगी तेज बारिश
सोमवार व मंगलवार को तेज वर्षा हो सकती है। जबकि 14 व 15 सितंबर को हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। 16 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि 17 सितंबर को गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में 17 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इस कारण ओडिशा सहित झारखंड में वर्षा होने की संभावना है।
लौहनगरी के अलावा इन इलाकों में हो रही बारिश
राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रांची सहित कई जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है। हल्के दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी दिन भर बारिश हो सकती है। राज्य में 12 सितंबर को दक्षिण पूर्वी, कोल्हान और संथाल के इलाकों में साथ ही उत्तर पूर्वी कोयांचल के कई इलाकों में भारी बारिश और बादल गरजने की संभावना है। इसके अलावा 13 सितंबर के दिन राज्य के उत्तरी छोटानागपुर और राजधानी रांची के आस पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
15 जिलों में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
IMD ने 14 और 15 सितंबर को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 15 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 15 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है।इसका असर बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, खूंटी, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में दिखाई दे सकता है।