Cyrus Mistry Death: 70 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ छोड़ गए साइरस मिस्त्री, इन देशों में हैं शानदार घर

Cyrus Mistry Networth

सार
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है. साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे. साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था.

Cyrus Mistry Networth: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (TATA Ex Chairman Cyrus Mistry) की मुंबई के पालघर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में हुआ था. टाटा से जुड़ने के बाद से ही साइरस मिस्त्री कई तरह के विवादों में रहे. टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद (TATA And Cyrus Mistry Dispute) लंबे समय तक चला.

2012 में उन्हें टाटा का चेयरमैन बनाया गया, लेकिन 2016 में उनका पद से हटा दिया गया. खैर ये तो बात थी उनके विवाद की, लेकिन क्या आपको पता है साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ हजारों करोड़ रुपये थी? टाटा के साथ काम करने से पहले साइरस मिस्त्री प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे. उनके पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून रहे. जून 2022 में उनका 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था.

70 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड़ (70,957 Crore) रुपये थी. साइरस के पास निर्माण से लेकर मनोरंजन, बिजली तथा वित्तीय कारोबार का दो दशकों से अधिक का अनुभव था. उनकी लीडरशीप में शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी (Pallonji Shapoorji Mistry) ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन के अलावा पावर प्लांट और फैक्टरी बनाने के बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पूरे किए.

अस्पताल में मिस्त्री को मृत घोषित किया गया
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया- मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मिस्त्री समेत सभी घायलों को कासा के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।

शिंदे, गडकरी और गोयनका समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। गडकरी ने लिखा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

लंदन से की इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई
साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। साइरस ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। उनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News