Jharkhand Weather Alert : दुर्गापूजा के बाद अब दीपावली में भी बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर !

jharkhand weather alert deewali

Jharkhand Weather Alert : दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से दशमी तक फुहारों के बाद अब दीपावली पर भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल शुरू हो चुका है। मौसम विभाग से जारी अपडेट के मुताबिक 20 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के जन्म लेने के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर धनबाद समेत राज्य के कई हिस्से में दिख सकता है।

खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर बादलों के घनीभूत होने से छोटे चक्रवात यानी डिप्रेशन में बदल सकता है। डिप्रेशन का असर धनबाद और आसपास 24 से 26 अक्टूबर के बीच दिखने के आसार हैं। मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की भी संभावना है। इस वर्ष एक जून से 30 सितंबर के मानसून सीजन के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक बार भी समुद्री चक्रवात नहीं आया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि अगले सप्ताह डिप्रेशन के दौरान चक्रवात जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि डिप्रेशन का ट्रैक अभी स्पष्ट तौर पर नहीं दिख रहा है। एक-दो दिनों में तस्वीर साफ होने का अनुमान है।

पिछले एक सप्ताह में तापमान में गिरावट आ गई है। दिन का तापमान 34-35 से गिर कर 31-32 डिग्री तक पहुंच गया है। रात के तापमान में भी तीन-चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। 24-25 से लुढ़क कर 20-21 पर पहुंच गया है जिससे शाम ढलने पर गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। एक-दो दिनों में दो डिग्री तक और गिरावट की संभावना जताई गई है। अगले सप्ताह बारिश हुई तो इसमें और गिरावट आ सकती है। यानी छठ से पहले तक मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News