Nupur Sharma Row : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देश के 11 राज्यों में प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल और गुजरात के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
1. उत्तर प्रदेश: नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम
2. दिल्ली: शाही इमाम बोले- हम प्रदर्शनकारियों को नहीं जानते
3. कर्नाटक: बेलगावी में नूपुर शर्मा का पुतला लटकाया
4. कश्मीर: श्रीनगर और कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन
5. बंगाल: कोलकाता में भी प्रदर्शन, पत्थरबाजी और फायरिंग
6. झारखंड: रांची में पुलिस पर पथराव, फायरिंग भी हुई
7. तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर प्रदर्शन
8. पंजाब: शाही इमाम की मांग पर लुधियाना में प्रदर्शन
9. मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में भी प्रदर्शन
10. महाराष्ट्र: कई शहरों में प्रदर्शन
11. गुजरात: सड़कों पर उतरे लोग
12 बिहार में भी जगह-जगह नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। नवादा के सद्भावना चौक पटना रांची रोड के पास जबरदस्त उग्र प्रदर्शन लोगों के द्वारा किया जा रहा है।