सार
झारखंड के गोड्डा में नर्सिंग होम संचालक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Doctor Misdeed Female Patient :झारखंड के गोड्डा में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। जिस डॉक्टर के पार विश्वास करके महिला मरीज अपनी जान की रक्षा के लिए पहुंची उसी डॉक्टर ने महिला की अस्मत लूटने की कोशिश की। वारदात जिले के मेहरामा थाना इलाके की है। पुलिस मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।
थाने को दिए गए आवेदन में महिला के पति ने बताया कि 26 मई को दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। आक्रोश में महिला ने जहर खा लिया। पति उसे गोड्डा के मेहरमा के डॉक्टर अमरनाथ कुशवाहा के पास इलाज कराने के लिए ले गया। 27 की रात इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगाकर पर्दे के पीछे ले जाया गया। पर्दे की आड़ में डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
पीड़ित महिला के पति के मुताबिक, 27 मई की रात को वह काम से अस्पताल के बाहर गया था। हॉस्पिटल का अटेंडेंट भी सोने चला गया। वह जब अंदर आया तो पत्नी बेड पर नहीं थी। खोजते हुए जब वह अंदर गया तो हैरान रह गया। वार्ड में लगे एक पर्दे के पीछे डॉक्टर उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था। उस समय पत्नी होश में नहीं थी।
पति पहुंचा तो मरीज को रेफर कर भागा डाक्टर
प्राथमिकी के अनुसार, घटना वाली रात उसके पति अस्पताल से बाहर चले गए थे। इस दौरान अस्पताल के अटेंडेंट भी रात होने के कारण सोने चले गए थे। डाक्टर जब उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी उसके पति वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बेड पर पत्नी नहीं है। वह तलाश करते हुए जब अंदर आए तो नजारा देखकर दंग रह गए। वार्ड में लगे पर्दे के पीछे ही डाक्टर पत्नी के साथ गलत काम कर रहे थे। पीड़िता के पति के अनुसार, उसकी पत्नी उस समय होश में नहीं थी। वह कुछ नहीं समझ पा रही थी कि उसके साथ क्या हो रहा है। आक्रोशित होकर पति ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वहां कई लोग एकत्र हो गए। इस बीच डाक्टर ने मरीज को तुरंत रेफर कर दिया। इतना ही नहीं डाक्टर वहां से फरार हो गया।
पुलिस कर रही आरोपित डाक्टर की तलाश
पति के अनुसार, वह तुरंत पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के बाद उसने इस घटना की सूचना मेहरमा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अब प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। डाक्टर की तलाश जारी है।