खूंटी जिले में मुखिया समेत दो लोगों गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

khunti double murder

सार
खूंटी में डबल मर्डर की घटना हुई है. घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है. जहां रुमुतकेल पंचायत के प्रधान और उनके दोस्त की हत्या कर दी गई है.

Jharkhand News : खूंटी जिले में अपराधियों ने एक मुखिया समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का आलम है। कोई डर के मारे कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक हत्यारे पकड़े नहीं गए हैं।

रूबुआ बिरडी गांव के मुखिया थे सोमा मुंडा
जानकारी के अनुसार, यह घटना खूंटी जिले के रूबुआ बिरडी गांव में हुई है। रूबुआ बिरडी गांव के मुखिया सोमा मुंडा और जेम्स पार्टी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सोमा मुंडा की उम्र करीब 55 साल थी और जेम्स पार्टी की उम्र करीब 38 साल थी। इन दोनों लोगों की हत्या क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

नक्सल प्रभावित मुरहू गांव में की गई हत्या
मालूम हो कि झारखंड का खूंटी जिला नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। यहां अपराधियों की समानांतर सरकार चलती है। इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण कई गांवों में पुलिस भी जाने से डरती है। राजधानी रांची से खूंटी जिला मुख्यालय करीब 40 किलोमीटर दूर है। वैसे इस हत्या के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों का खूंटी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है। दोनों शव परिजन को सिपुर्द कर दिए गए हैं।

हत्या के कारणों का अबतक नहीं चला पता
खूंटी के पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की देर रात मुरहू गांव में हुई। हत्यारों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अपने खुफिया सूत्रों की मदद से हत्यारों का पता लगा रही है। उधर, मृतकों के स्वजन ने अभी तक किसी को आरोपित नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि हत्यारे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके बाद हत्या के कारणों का भी खुलासा हो जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *