Jharkhand Weather Alert : राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, रांची में आज यानी सोमवार के दिन सुबह से ही आसमान घने बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
रविवार को रांची में 15 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि जमशेदपुर में 03 मिली मीटर और मेदनीनगर मौसम समान्य रहा। रांची में रविवार को अधिकत्तम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदुपर में अधिकत्तम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दुर्गा पूजा में हो सकती है बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी
दुर्गा पूजा में इस वर्ष मौसम खराब हो सकता है। त्योहारों के मौसम में इस वर्ष सबसे अधिक अलर्ट पूजा पंडाल वालों को रहने की अवश्यकता है। क्योंकि मौसम खराब होने पर इसका सबसे अधिक असर पूजा पंडालों पर पड़ेगा। और दूसरे जगहों से रांची दुर्गा पूजा घूंमने आने वालें लोगों पर पड़ेगा।
मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण 3 से 5 अक्टूबर तक अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। बारिश महासप्तमी से लेकर दशमी तक होगी। बारिश के दौरान हआवों की रफ्तार 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान पूजा पंडालों को अधिक सर्तक रहने की जरुरत है। रविवार को शहर में झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई है। यह वर्षा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का ही संदेश है।
इन जिलों में हुई है सामान्य से कम बारिश
चतरा में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि देवघर में 37, धनबाद में 30, दुमका में 28, गढ़वा में 43 फीसदी, गिरिडीह में 27 फीसदी, गोड्डा में 53 फीसदी, हजारीबाग में 23 फीसदी, गुमला में 23 फीसदी, जामताड़ा में 45 फीसदी, खूंटी में 21 फीसदी, लोहरदगा में 23 फीसदी, पाकुड़ में 60 फीसदी, पलामू में 38 फीसदी, साहिबगंज में 58 फीसदी और सिमडेगा में 21 फीसदी सामान्य से कम वर्षा हुई है.