Jharkhand Weather Alert : एक बार फिर से 1 – 3 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी !

jharkhand weather

Jharkhand Weather Alert :रांची में दाेपहर बाद करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। 33 मिमी बारिश में शहर में सड़क पर पानी बहने लगा। लगातार तेज बारिश की वजह से दिन के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट आई। इस वजह से शाम में ठंड महससू हाेने लगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हाेती रही।

बारिश हाेने के बाद से रात के तापमान में भी छह से सात डिग्री की गिरावट आई है। माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपाेर्ट के अनुसार, 29 अगस्त से तीन सितंबर तक सामान्य बादल छाए रहेंगे। एक या दाे बार हल्के मध्यम दर्जें की बारिश हाेने की संभावना है। रविवार काे रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 33.7 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 31.2 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।

1 से 3 सितंबर तक रांची सहित राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक के अनुसार, अगले तीन दिनाें तक रांची सहित राज्य भर में बारिश हाेने की संभावना है। वहीं एक से तीन सितंबर तक राज्य के सभी स्थानाें पर भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानाें पर भारी बारिश हाेने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News