सार
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण शार्प मोड़ पर बस ने नियंत्रण खो दिया जिस वजह से ये हादसा हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौत और 25 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jharkhand News : हजारीबाग में टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हैं। हादसा शनिवार की रात लगभग 1:30 बजे कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर हुआ। दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गईं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। सभी लोग गया से ओडिशा जा रहे थे।
बस में 65 यात्री सवार थे
सभी टूरिस्ट भारत यात्रा पर थे वो गया के बोधगया मंदिर में दर्शन करने गए थे। सभी दर्शन करके ओडिशा लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे सब्जी से लदे ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मरने वालों में सभी लोग ओडिशा के ही हैं।