Ind vs Nz T20 : टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के ओपनर हुए बाहर हो गए हैं

team india

रांची : भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाना है। भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ियों को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। इसकी वजह अगले महीने शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी है। भारतीय टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। अब भारतीय टीम को सीरीज से पहले एक बड़ा झटका लग गया है।

रितुराज गायकवाड़ हुए बाहर..

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से भारतीय टीम के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ बाहर हो गए हैं। उनकी कलाई में दर्द है और इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। 25 वर्ष के इस बल्लेबाज अपनी चोट और बाद के रिहैब के लिए बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी पहुंचे हैं।

गायकवाड़ आखिरी बार हैदराबाद के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने के लिए उतरे थे। उन्होंने उस मैच में 8 और 0 रन बनाए और बाद में BCCI को अपनी कलाई की स्थिति के बारे में बताया। यह दूसरी बार है जब रुतुराज गायकवाड़ को अपनी कलाई में परेशानी हुई है। वह पिछले वर्ष श्रीलंका के खिलाफ इसी तरह की चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। पिछले साल कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वह WI के खिलाफ घरेलू वनडे में भी नहीं खेल पाए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News