सार
एक यूजर ने लिखा कि पत्रकार को इस तरह मजाकिया अंदाज में सवाल पूछने से अच्छा उस लड़के को ठीक से समझाना चाहिए था। और उसे स्वतंत्रता सेनानी कौन होते हैं यह बताना चाहिए था।
Jharkhand Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कुछ लोग चुटकुले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग शिक्षा व्यवस्था पर कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं। झारखंड से सामने आए वीडियो में एक बच्चे से स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में पूछा जाता है तो वह फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और बीजेपी सांसद भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल ‘निरहुआ’ को स्वतंत्रता सेनानी बताने लगा।
लड़के ने इन लोगों को बताया स्वतंत्रता सेनानी
हाथ में तिरंगा लिए खड़े एक लड़के से रिपोर्टर पांच स्वतंत्रता सेनानियों का नाम पूछता है। जिसके जवाब में लड़के ने कहा, ‘ पहले स्वतंत्रता सेनानी अक्षय कुमार हैं..।’ जिस पर रिपोर्टर ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुमने तो कमाल कर दिया। जिसके बाद लड़का महेंद्र सिंह धोनी, सनी देओल और निरहुआ को स्वतंत्रता सेनानी बताता है। जिस पर रिपोर्टर ने कहा कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कैसी है।
सोशल मीडिया पर हलचल
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली जुली सी नजर आ रही हैं। कुछ लोग देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पत्रकार को बच्चे से बात करने की तमीज नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि पत्रकार को इस तरह मजाकिया अंदाज में सवाल पूछने से अच्छा उस लड़के को ठीक से समझाना चाहिए था। और उसे स्वतंत्रता सेनानी कौन होते हैं यह बताना चाहिए था।