Mahendra Singh Dhoni First Film : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मार दी है. अब वह प्रोड्यूसर बन गए हैं. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अंडर में पहली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका टाइटल है ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’. ये एक तमिल फिल्म है, जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
दरअसल, धोनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दमदार एंट्री ज़रूर ले रहे हैं लेकिन एक्टर बनकर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बनकर। इतना ही नहीं अब उनके अपने प्रोडक्शन हाउस “धोनी” एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के अंडर बन रही पहली फिल्म का ऐलान भी हो गया है
ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब धोनी एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘हम धोनी एंटरटेनमेंट के पहले प्रोडक्शन टाइटल LGM- LetsGetMarried! को शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हैं।’
कम बजट में बन रही धोनी पहली फिल्म..
एमएस धोनी की ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ में इवाना फीमेल लीड में नजर आएंगी. उन्हें लव टुडे फिल्म से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. महेंद्र सिंह धोनी की पहली फिल्म बहुत कम बजट में बन रही है. वहीं बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं. बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2023 के आईपीएल से सन्यास ले सकते हैं.
Pictures from the puja of Dhoni Entertainment’s first production in Tamil – #LGM which took place today morning.@msdhoni @SaakshiSRawat @ActressNadiya @iamharishkalyan @i__ivana_ @Ramesharchi pic.twitter.com/QtmkOUgHyw
— Dhoni Entertainment Pvt Ltd (@DhoniLtd) January 27, 2023