सार
एक्टर और सांसद मनोज तिवारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी ए्कटर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है। इस खबर के बाद लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।
Manoj Tiwari Sister Died: अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। मनोज तिवारी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के साथ दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन की एक फोटो भी शेयर की है। मनोज तिवारी की पोस्ट वायरल हो गई है और कई लोग उन्हें सांत्वना दे रहे है। वहीं कई लोगों ने दुख भी जताया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘दुःख के साथ सूचित करना है कि मेरी बड़ी बहन माया दीदी नहीं रही.. उसने आज वाराणसी में अंतिम साँस ले लिया.. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें..’
दुःख के साथ सूचित करना है कि मेरी बड़ी बहन माया दीदी नहीं रही.. उसने आज वाराणसी में अंतिम साँस ले लिया.. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें.. 🙏🙏 pic.twitter.com/nUsaPvt3aT
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) October 13, 2022
मनोज तिवारी से अभिनेताओं और नेताओं ने दुख प्रकट किया है
मनोज तिवारी की पोस्ट पर कई अभिनेताओं और नेताओं ने दुख प्रकट किया है। इनमें तेजिंदर पाल बग्गा, शलभ मणि त्रिपाठी, शाहनवाज हुसैन, आशीष सूद और नवीन कुमार जिंदल शामिल है। मनोज तिवारी की बहन के निधन से उनका पूरा परिवार दुखी और सदमे में है। सभी मनोज तिवारी की दिवंगत बहन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।
मनोज तिवारी भोजपुरी कलाकार है
मनोज तिवारी भोजपुरी कलाकार है।वहीं उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। उनके गाये गाने काफी वायरल होते है। मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी है। वह सोशल इश्यूज पर अपनी राय भी रखते है।