सार
कन्नड़ ऐक्टर सतीश वज्र की मौत हो गई है। उनकी खून से सनी हुई लाश उनके घर से ही बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि ‘लागोरी’ ऐक्टर की हत्या उनके साले ने की है।
Sathish Vajra Murder: कन्नड़ इंडस्ड्री के राइजिंग स्टार सतीश वज्र की हत्या हो गई है। 32 वर्षीय एक्टर की खून से लथपथ लाश घर से बरामद हुई है। सतीश बेंगलुरु के आरआर नगर में रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हत्या के शक में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन महीने पहले ही सतीश की पत्नी ने आत्महत्या की थी।
धारदार हथियार से हत्या की गई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार की है। सतीश के मकान मालिक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। उन्होंने ही फ्लैट से खून निकलते हुए देखा था। इसके बाद जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया तो पता चला कि सतीश जैसे ही घर लौटे, दो अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनकी जान चली गई। इसके बाद सतीश के हत्यारे वहां से फरार हो गए।
पुलिस को सतीश के साले पर शक
सतीश वज्र ने अपने परिवार के खिलाफ के जाकर शादी की थी। इस शादी से ना सतीश के और ना ही उनकी पत्नी के परिवार वाले खुश थे। दोनों परिवारों के बीच हमेशा लड़ाई की स्थिति बनी रहती थी। पारिवारिक कलह ही सतीश की पत्नी के सुसाइड का कारण माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शक है कि बहन की मौत का बदला लेने के लिए सतीश के साले ने ही उन पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सतीश के साले और उनके ससुराल वालों की तलाश कर रही है।
सतीश वज्र ने ‘लागोरी’ फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स में खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। आरआर नगर में वो अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार की है। सतीश जैसे ही घर लौटे तो दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान उनकी हत्या कर सभी आरोपी फरार हो गए।
परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी शादी
सतीश वज्र ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। न तो उनके और न ही पत्नी के परिवार वाले इस शादी से खुश थे। दोनों परिवारों में इस बात को लेकर कलह की स्थिति थी। समझा जाता है कि इसी कारण उनकी पत्नी ने भी तीन महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि बहन की मौत का बदला लेने के लिए सतीश के साले ने ही उन पर हमला किया और हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल सतीश के साले और उनके ससुराल वालों की तलाश कर रही है।