मोदी जी इन ‘गधों’ का निर्यात कर दें तो भारत जल्‍द विश्‍वगुरु बन जाए, विपक्षियों पर निरहुआ ने कसा तंज !

pm modi and gadha

सार
आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनको बधाई दी। वहीं नामीबिया से 8 चीतों के आयात पर कहा कि मोदी जी को जो यहां गधे हैं, उनको निर्यात कर देना चाहिए। इससे वास्तव में देश विश्वगुरु की तरफ अग्रसर रहेगा।अखिलेश यादव के एक ट्वीट किया था कि अगले जन्म मुझे चीता कीजो, गाय न कीजो। इस पर एक बार निरहुआ ने कटाक्ष किया कि ऐसे ही गधों को बाहर भेजने को कह रहे हैं। ऐसे लोग जो नवनिर्माण में बाधक बनते हैं, हमेशा निंदा करने में लगे रहते हैं और देश की उन्नति पर खुश नहीं होते हैं। ऐसे ही लोगों को निर्यात करना चाहिए।

कांग्रेस के नेताओं के कटाक्ष किया है कि उज्बेकिस्तान में एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री किनारे खड़े थे। इस पर निरहुआ ने कहा कि यह आदिकाल से ही देश अपनी संस्कृति और ज्ञान के लिए जाना जाता है। यहां के प्रधानमंत्री अपने को पीएम नहीं प्रधान सेवक मानते हैं और आम लोगों के साथ जमीन पर बैठ लेते हैं। ऐसे में कांग्रेस को सोचने की जरूरत नहीं है, देश ने सही निर्णय लिया है और अपना नेता सही चुना है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर किया तंज
राहुल की भारत जोड़ों यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगार हैं। इनको कुछ छोटा-मोटा काम मिलते रहना चाहिए। यह अपना काम कर रहे हैं। हम लोगों को अपने रास्ते से नहीं भटकना चाहिए। देश जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इस पर अपना ध्यान हम लोग को लगाना चाहिए। यह लोग कुछ न कुछ खेल तमाशा करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News