सार
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर जनता मील की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सस्ते दर पर खाना मिल सकेगा। जनता मिल का दो मीनू होगा। जिसके लिए यात्रियों को 15 रुपए देने होंगे। पहले मीनू में सात पुड़ी, आलू की सब्जी (150 ग्राम) और आचार होगा।
Jharkhand Railways News: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर जनता मील की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सस्ते दर पर खाना मिल सकेगा। जनता मिल का दो मीनू होगा। जिसके लिए यात्रियों को 15 रुपए देने होंगे। पहले मीनू में सात पुड़ी, आलू की सब्जी (150 grm) और आचार होगा। जबकि दूसरे मीनू में 200 ग्राम भात, 200 ग्राम दाल और आचार होगा।
मोबाइल यूनिट की सुविधा के लिए यात्रियों को 5 रुपया अतिरिक्त देने होंगे, जो यात्री की सुविधा उपलब्ध कराएगी। यानी यात्री को 20 रुपए शुल्क अदा करने होंगे। पहले भी जनता मिल की सुविधा दुकानों पर रहती थी, लेकिन कई स्टॉल इसका पालन नहीं करते थे। लेकिन इस बार रेलवे ने इस नई व्यवस्था को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।