Dhanbad Toll Tax : गोल बिल्डिंग से कांको मठ के बीच बन रही 8 लेन सड़क पर सफर के लिए देने होंगे पैसे, हाइवे की ही तर्ज पर टोल

dhanbad toll tax news

Dhanbad Toll Tax : विश्व बैंक की मदद से कांकाे मठ से गाेल बिल्डिंग तक बन रही 20 किमी लंबी सड़क पर सफर करना आने वाले दिनों में महंगा पड़ेगा। अभी इस सड़क पर आने-जाने के लिए काेई शुल्क नहीं लग रहा है, लेकनि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हाेने और इसके विधिवत चालू हाेने के बाद इस सड़क पर सफर करने के एवज में शुल्क देना हाेगा। निगम ने इस सड़क पर टोल टैक्स वसूली का प्रस्ताव तैयार किया है। टोल वसूली की प्रक्रिया आठ लेन सड़क के हैंडओवर के बाद शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टोल टैक्स का प्रावधान नगरपालिका एक्ट में है। इसी अनुरूप निर्णय लिया गया है।

दोपहिया वाहनों से टोल नहीं वसूला जाएगा, तीनपहिया पर भी विचार
टाॅल टैक्स वसूली काे लेकर टोल प्लाजा का निर्माण होगा। गोल बिल्डिंग से लेकर कांको मठ के बीच स्थान की तलाश की जा रही है। निगम के कनीय अभियंताओं काे स्थल चयन की जिम्मेवारी दी गई है। सर्विस लेन को टोल से अलग रखा जाएगा। हाइवे पर जिस तरह दाेपहिया वाहनाें से टोल नहीं वसूला जाता, उसी तरह यहां भी वसूली नहीं होगी। इस सड़क पर तीनपहिया वाहन भी टोल से मुक्त हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News