सार
राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। वहीं एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहुल के समर्थन में ईडी कार्यालय पहुंचा था।
Herald Case : भारत बंद और राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रियंका गांधी पुलिस की गिरफ्त में आए एक कांग्रेस समर्थक को अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आती हैं।
प्रियंका ने रोकी गाड़ी और समर्थक को छुड़ाया
यह वीडियो उस समय का है जब प्रियंका सोमवार सुबह जंतर-मंतर की ओर जा रही थीं। वीडियो में दिखता है कि इस दौरान एक समर्थक का हाथ पकड़कर पुलिस ले जा रही है। हालांकि कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी की गाड़ी की ओर ले जाता है। प्रिंयका ने पुलिसकर्मी से इसके बाद कुछ बात की और फिर कार्यकर्ता छूट जाता है। इसके बाद कांग्रेस समर्थक अपना हाथ छुटाकर प्रियंका की गाड़ी की तरफ बढ़ जाता है।
#WATCH | Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra takes Rahul Gandhi’s supporter in her car as she headed towards Jantar Mantar where her party is protesting over ED probe against Rahul in the National Herald case pic.twitter.com/K1lZS5Rift
— ANI (@ANI) June 20, 2022
अग्निपथ को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह
इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर सत्याग्रह करने जा रही है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा हम आज जंतर मंतर पर सत्याग्रह पर बैठेंगे और शाम 5 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करेंगे. इस योजना को लेकर युवाओं और संसद में पहले चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन उससे पहले इसे वापस लेना चाहिए. माकन ने कहा कि हम राष्ट्रपति को यह भी बताएंगे कि कैसे हमारे सांसद को परेशान किया गया और कैसे ईडी का दुरुपयोग हो रहा है.