Jharkhand Weather Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार दोपहर अचानक हुई तेज वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया है। रांची शहर के तापमान में भी कमी हुई है। लोगों को पिछले दो दिनों से बिजली गुल और उमस से राहत मिली है। राज्य के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मानसून ने अंत समय में तेजी दिखाई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में फिर से एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके व्यापक होने का अनुमान है। स्थितियां अनुकूल रहने पर इसका दो दिन व्यापक असर दिख सकता है। 20 सितंबर को कहीं कहीं भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। मानसून टर्फ झारखंड से होकर गुजर रहा है। रांची से होकर गुजरने के कारण राजधानी समेत आसपास के जिलों में अच्छी वर्षा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई हिस्सों में एक बार फिर से मानसून के जोर पकड़ने के आसार हैं। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण और बंगाल ओडिसा से सटे इलाकों में कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हो सकती है। जिसका असर झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। हालांकि 22 सितंबर से इसका असर कम होने लगेगा।
बंगाल की खाड़ी में दूसरी बार बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इस माह दूसरी बार निम्न दबाव का क्षेjharkhand weather alertत्र बन रहा है। मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इसके व्यापक होने की संभावना है। प्रक्रिया पूरी होने पर इसके पश्चिम और उत्तर दिशा में बढ़ने का अनुमान है।
आगे क्या- 22 सितंबर के बाद बारिश में आएगी कमी
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के ओडिशा के तट तक पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 20-21 सितंबर को पूरे झारखंड में बारिश होगी। 22 सितंबर से बारिश में कमी आएगी।