सार
का प्रकाशन यूपीएससी ने कर दिया है. देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक आईएएस के लिए इस परीक्षा के जरिये झारखंड के छह मेधावी चयनित किए गए हैं. अब ट्रेनिंग के बाद ये देश की दशा और दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाएंगे.
UPSC CIVIL SERVICES FINAL RESULT 2021 : जमशेदपुर बिष्टुपुर लोयला स्कूल की छात्रा रही श्रुति राजलक्ष्मी ( Upsc Result Shruti Rajalakshmi) )ने यूपीएससी में पूरे भारत में 25 वां स्थान प्राप्त किया है। अभी श्रुति रांची में रहती है। लेकिन 2006 से 2013 तक श्रुति जमशेदपुर में रहती थी। श्रुति की माता प्रीति उस समय चांडिल प्रखंड में सीडीपीओ थी। श्रुति का बचपन जमशेदपुर में ही गुजरा है। श्रति लोयला स्कूल की 2013 बैच की साइंस टॉपर(दसवीं) थी। श्रुति ने स्वयं से रांची और दिल्ली में रहकर तैयारी की। 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस आरकेपुरम दिल्ली से की है। जमशेदपुर में श्रुति डिमना रोड मून सिटी में रहती थी।
श्रुति ने बीएचयू आईआईटी से कप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है
श्रुति बीएचयू आईआईटी से 2019 में कप्यूटर साइंस से पास करने के बाद एक वर्ष नौकरी की। फिर स्वयं से तैयारी कर यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है। श्रुति के पिता आनंद कुमार वकील हैं और मां अभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी हैं। अभी प्रोजेक्ट भवन में हैं।
685 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, 80 का रिजल्ट प्रोविजनल
संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया। इनके अलावा 80 उम्मीदवारों की दावेदारी प्रोविजनल है।
गढ़वा की नम्रता चौबे को 73वां स्थान
उधर, झारखंड के गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड के हूर गांव निवासी विपिन कुमार चौबे की पुत्री नम्रता चौबे संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने में सफल रही। नम्रता को 73 रैंक मिला है। उनके पिता मध्य विद्यालय परिहारा गढ़वा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अभी नम्रता दिल्ली में है। स्वजन के अनुसार वह अगले सोमवार को गढ़वा आएगी।
पलामू के कुमार सौरभ को 357वां स्थान
इसी तरह पलामू जिले के पांडु गांव के रहनेवाले कुमार सौरभ ने यूपीएससी परीक्षा में 357वां स्थान प्राप्त किया है। उनके गांव में लोग उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुमार सौरभ की सफलता पर ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव के लिए गर्व की बात है।
रांची के मुकेश और गिरिडीह के रवि भी सफल
उधर, रांची के मुकेश कुमार गुप्ता को सिविल सेवा परीक्षा में 499वां रैंक हासिल हुआ है। इसी तरह झारखंड के गिरिडीह के रहनेवाले रवि कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा में 38वां स्थान हासिल किया है। दोनों लोगों की सफलता से दोनों जिलों में लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
धनबाद के छाताबाद के उमर नाजिश को मिला 344वां रैंक
धनबाद : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. धनबाद के छाताबाद निवासी उमर नाजिश अंसारी ने यूपीएससी में 344वां रैंक हासिल किया है.
देवघर के चिरंजीव आंनद को 126वां रैंक
उधर, झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले चिरंजीव आनंद को सिविल सेवा परीक्षा में 126वां रैंक मिला है। उनके गांव में खुशी का माहौल है। जैसे ही लोगों को परिणाम में सफल होने की सूचना मिली,लोग उनके घर बधाई देने के लिए पहुंचने लगे।