सार
अगर हमारे लाइफ का कोई एक फेज है जिसे हम अक्सर याद करते हैं – वह हमारे स्कूल के दिन हैं. क्या आप सहमत नहीं हैं? वे दिन थे जब हमें दुनिया में एक भी चिंता नहीं थी और हम पूरी तरह से बेफिक्र थे.
Zomato Delivery Boy: जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय से जुड़ी कई इंस्पायर करने वाली स्टोरी आपने देखी और सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक दुखद लेकिन प्रेरक किस्से से रूबरू कराने जा रहे हैं। इस किस्से का हीरो सात साल का बच्चा है। जिसके पिता भी एक डिलीवरी बॉय हैं। 7 वर्षीय स्कूली लड़का अपने पिता के एक्सीडेंट के बाद खुद जोमैटो डिलीवरी एजेंट बन गया। वह रात 11 बजे तक साइकिल से ग्राहकों तक खाना पहुंचाने का काम करता है।
सोशल मीडिया पर स्टोरी हुई वायरल
इस सात साल के लड़के की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस लड़के की इमोशनल कर देने वाली स्टोरी राहुल मित्तल नाम के यूजर ने शेयर की है। राहुल मित्तल द्वारा साझा किए गए ट्विटर थ्रेड में बताया गया है कि, लड़का दिन में स्कूल जाता है और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रात में खाना डिलीवर करता है। मित्तल द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें नाबालिग लड़के के साथ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है।
लड़के ने बताया क्यों करना पड़ रहा है ये काम
राहुल ने बताया कि, यह 7 साल का लड़का अपने पिता की नौकरी कर रहा है क्योंकि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। लड़का सुबह स्कूल जाता है और 6 बजे के बाद वह जोमैटो के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। हमें इस लड़के को ऊर्जा को देने की जरूरत है। हमें इस लड़के की ऊर्जा को प्रेरित करने और उसके पिता की मदद करने की आवश्यकता है।
ज़ोमैटो ने भी ट्वीट का जवाब दिया, मित्तल से लड़के के पिता के बारे में अधिक जानकारी साझा करने के लिए कहा ताकि उसकी मदद की जा सके. “हाय राहुल, कृपया एक पर्सनल मैसेज के द्वारा हमारे साथ उनके पिता का डिटेल साझा करें.”