ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप झारखंड के सुजीत खेलेंगे, तीन भाई करते हैं मजदूरी

t20 blind worldcup jharkhand sujeet

सार
झारखंड के सुजीत मुंडा टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। क्या हुआ, चौंक गए! दरअसल, राजधानी रांची स्थित धुर्वा के रहने वाले सुजीत मुंडा का चयन ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ है। सुजीत मुंड

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके के रहने वाले सुजीत मुंडा भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा बन गए हैं। वह इसबार ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के हिस्सा होंगे। यह मैच अगले महीने 4 दिसंबर से शुरू होगा और 17 दिसंबर को समाप्त होगा। सुजीत मुंडा इस दौरान अपनी प्रतिभा से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतते नजर आएंगे। सुजीत मुंडा के इस चयन से झारखंड के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

रांची के धुर्वा इलाके में रहते हैं सुजीत मुंडा
मालूम हो कि सुजीत मुंडा आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। रांची शहर के धुर्वा में ही उनका घर-परिवार है। वह पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा रह चुके हैं। इससे पूर्व भी वह भारतीय टीम के लिए ब्लाइंड क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। खेल के मैदान में उनका पिछली प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

वर्ष 2014 से सुजीत खेल रहे क्रिकेट मैच
सुजीत मुंडा के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2014 से क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया था। अबतक वह कई मैच खेल चुके हैं। क्रिकेट का यह शानदार सफर अनवरत जारी है। यही वहज है कि वह एक आल राउंडर खिलाड़ी बन चुके हैं। वे खेल के मैदान में हर अंदाज में नजर आते रहते हैं। इस वर्ष वर्ल्ड कप खेलने को लेकर वह बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सुजीत मुंडा इस वर्ष 2022 में साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेल चुके हैं। इससे पूर्व वह वर्ष 2020 में भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वह दुबई में भारत-पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ भी मैच खेल चुके हैं।

ऐसे भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए सुजीत
सुजीत मुंडा के अनुसार, वह 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए। वहीं गोलू नामक एक दोस्त से मुलाकात हुई। गोलू भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को लीड कर रहे थे। उन्होंने ही मुझे भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। अंतत: सफलता हाथ लग गई। पहले उनका चयन झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए हुआ। वह 2014 से 2017 तक झारखंड टीम के लिए खेलते रहे। इसके बाद उनका चयन 2018 में भारतीय टीम के लिए हो गया।

मां को लोग मारते थे ताना, आज अपनी प्रतिभा से जवाब दे रहे हैं सुजीत
सुजीत इस मुकाम पर अपनी मां को हमेशा याद करते हैं। उनका कहना है कि काश आज मां होती तो देखती कि उनका बेटा अपनी मेहनत से सफलता के रास्तों पर है। सुजीत ने बताया कि 10वीं की पढ़ाई के बाद पढ़ने के लिए दिल्ली चला गया। उनका एक दोस्त गोलू ब्लाइंड क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। गोलू ने ही सुजीत को क्रिकेट खेलने की सलाह दी । साल 2014 से लेकर 2017 तक झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए खेला। साल 2018 में सुजीत टीम इंडिया में शामिल हो गये।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना चाहते हैं सुजीत मुंडा
सुजीत ने कहा कि वे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करके देश के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। सुजीत ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना चाहते हैं। बीते कुछ सालों में झारखंड की ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। झारखंड के कई खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। अब महिला टीम का भी गठन हो रहा है। उम्मीद है कि महिला टीम में झारखंड की लड़कियों का भी चयन होगा। सुजीत ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे दिव्यांग खिलाड़ियों को भी समर्थन करने की मांग करेंगे। उनसे मदद मांगेंगे ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *