सार
UP के आगरा में एक शख्स ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को यमुना नदी में ले जाकर धक्का दे दिया. हालांकि उसकी पत्नी तैर कर वापस घर पहुंच गयी.
Husband Thrown Wife In River: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद पति ने हत्या के इरादे से पत्नी को यमुना नदी में धक्का दे दिया, हालांकि पत्नी की किस्मत अच्छी थी और वह कम बहाव वाले क्षेत्र से तैर कर वापस घर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद स्थानीय युवक अरविंद अपनी पत्नी को संतोषी को बाइक से बटेश्वर ले गया और वहां यमुना पर बने पुल से उसे नदी में धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि संतोषी हालांकि, तैर कर वापस घर आ गयी और इस संबंध में थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
वह पत्नी को मरा समझकर घर वापस आ गया। संतोषी की किस्मत अच्छी थी, जहां वह गिरी वहां पानी बहुत कम था। वह किसी तरह किनारे तक पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। यमुना से निकलने के बाद संतोषी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने 112 नंबर पर शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिकंदरा प्रभारी आनंद कुमार शाही के अनुसार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पक्ष ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। संतोषी के भाई चंद्रकांत ने 112 नंबर पर सूचना पुलिस को दी थी। उसके आधार पर आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। पुलिस अरविंद से पूछताछ कर रही है।